रामवतार को टी वी और नन्दू यादव को दिया गया रोटावेटर
अहरौरा, मिर्जापुर। विश्वकर्मा पूजा पर गुरूओम ट्रैक्टर्स एजेंसी जमुई चुनार द्वारा भव्य किसान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें किसान रामावतार यादव को एल ई डी टीवी और नंदू यादव को रोटावेटर देकर सम्मानित किया गया। विश्वकर्मा पूजा केअवसर पर गुरूओम ट्रैक्टर्स सोनालिका ट्रैक्टर डीलरशिप जमुई चुनार द्वारा गुरुवार को शो रुम पर भव्य किसान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के लगभग 300 से अधिक किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कंपनी के स्टेट हेड राजीव सिंह ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए सोनालिका ट्रैक्टर की उपलब्धियों, नवीन तकनीकों तथा किसानों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि में उन्नत तकनीक के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात कंपनी के सर्विस हेड शशांक सिंह ने ट्रैक्टरों के बेहतर रख-रखाव, समय पर सर्विसिंग के महत्व तथा कंपनी द्वारा संचालित सर्विस संबंधी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान किसानों एवं कंपनी अधिकारियों के बीच संवाद का भी आयोजन किया गया जिससे किसानों को ट्रैक्टर संचालन एवं रख-रखाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुईं। इसके बाद किसानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुरूओम ट्रैक्टर्स के मालिक हर्ष अग्रवाल ने किसानों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त लिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मैनेजर चंद्रमनी यादव, एजेंसी मैनेजर सतीश शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
