ट्रैक्टर ट्राली पर आग लगी पुआल में दबकर युवक की मौत में इत्फाकिया दर्ज

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर / स्थानीय थाना क्षेत्र के नारायणपुर इमलिया चट्टी रोड पर स्थित अतरौली खुर्द गांव के पास गुरुवार को भुड़कुड़ा से इमलिया चट्टी की तरफ पुआल लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली में ऊपर गए बिजली के तार में पुआल फंसने के बाद तार टूटने से लगी आग को बुझाने के प्रयास एवं ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हुई युवक की मौत की घटना में पुलिस ने मृतक आशुतोष सिंह के भाई दीपक कुमार सिंह  की तहरीर पर इत्तेफाकिया दर्ज कर शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

चौकी प्रभारी इमलिया चट्टी सुनील कुमार ने बताया की मृतक के भाई की तहरीर पर इत्तेफाकिया दर्ज कर शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *