राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार ने 77 लाभार्थियों को सौंपा मुख्यमंत्री आवास की चाभी 

Spread the love

दुद्धी, सोनभद्र।  मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत ब्लाक सभागार कक्ष में गुरुवार को लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र / चाभी वितरण कार्यक्रम का आयोजन खंड विकास अधिकारी डॉ जितेंद्र नाथ दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई।कार्यक्रम के दौरान ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए 77 लाभार्थियों को अतिथियों के द्वारा स्वीकृति पत्र एवं चाबी वितरित की गई। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार ने कहा कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। जिसका एक छोटा सा उदाहरण मुख्यमंत्री आवास योजना है जिससे आप सभी लाभान्वित हो रहे है।प्रत्येक लाभार्थी का  पक्का मकान  बनवाना प्रधानमंत्री का लक्ष्य है जिसके क्रम में ग्रामीणों के सर्वे उपरांत नए लाभार्थियों के सूची का भी प्रकाशन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि 2017 से पूर्व गांव में चूल्हे पर खाना बनता था लेकिन आज उज्ज्वला योजना का लाभ महिलाओं को मिल रहा है।

खंड विकास अधिकारी ने कहा कि ब्लाक क्षेत्र के रजखड़, झारो,धनौरा, दिघुल सहित 77 लाभार्थियों को आज  मुख्यमंत्री आवास की स्वीकृति पत्र / चाभी का वितरण किया गया।जिसमें 51 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं 26 लाभार्थियों को चाभी शामिल है ।उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना हमारी जिम्मेदारी है जिसके लिए गांव गांव में तैनात ब्लाक के कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे है यदि किसी लाभार्थी को लगता है कि उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने में परेशान किया जा रहा है तो वे सीधे कार्यालय से संपर्क करे।और किसी तरह का पारितोषिक देने से परहेज करे।प्रायः सुना जाता है कि शौचालय निर्माण आवास निर्माण या अन्य किसी ब्लाक से जुड़ी योजनाओं के लाभ दिलाने के नाम पर दलाल किस्म के लोग ग्रामीणों को बरगलाते है,उनसे बचे। कार्यक्रम का संचालन बीओ धर्मेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री मनोज सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन,मंडल अध्यक्ष दीपक शाह,एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव, राकेश मौर्या,सुरेंद्र कुमार अरुण वर्मा,सहित काफी संख्या में ग्रामीण एवं ब्लाक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *