उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

प्रयागराज । उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय, प्रयागराज की ओर से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे अधिकारी क्लब, सूबेदारगंज में किया गया। इसमें मुख्यालय में कार्यरत अराजपत्रित कर्मचारियों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता तीन समूहों में कराई गई। पहला समूह (6 से 9 वर्ष) के बच्चों का, दूसरा समूह (10 से 12 वर्ष) के बच्चों का एवं तीसरा समूह (13 से 15 वर्ष) के बच्चों का था।  

​यह प्रतियोगिता रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन, नई दिल्ली की ओर से अखिल भारतीय ऑन-द-स्पॉट (तत्काल) निबंध प्रतियोगिता के तहत आयोजित की गई है।  ​इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष श्रीमती हीमा सिंह, सचिव श्रीमती साधना कुमार, श्रीमती श्वेता सिन्हा, श्रीमती रजनी चंद्रायन, श्रीमती राखी द्विवेदी, श्रीमती भावना सिंह एवं श्रीमती तनु शर्मा द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *