आलापुर, अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय मालपुर माधोपुर में बीती रात चोरों ने रसोई का ताला तोड़कर हजारों रुपए का सामान और खाद्यान्न चुरा ले गये। सुबह जब प्रधानाध्यापक स्कूल पर पहुंचे तो उन्होंने मुख्य गेट का ताला खुला देखा अंदर जाने पर रसोई का ताला भी खुला हुआ था चोरों ने दो गैस सिलेंडर, दो बोरा चावल एवं गेहूं भगोना सब चुरा ले गये थे। घटना की सूचना प्रधानाध्यापक राजेश सिंह ने डायल 112 एवं ग्राम प्रधान मनीषा कन्नौजिया को दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापक ने थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किए जाने की मांग थानाध्यक्ष से की है। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने स्कूलों में बढ़ती हुई चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है और उचित कार्यवाही की मांग की है।
प्राथमिक विद्यालय से मध्यान्ह भोजन का सामान चोरी
