आलापुर, अंबेडकर नगर। गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव में मतदेय स्थल का पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने जहाँगीरगंज मतदान केंद्र का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
जहाँगीरगंज गोरखपुर- फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर सुश्री प्राची सिंह ने ब्लॉक जहाँगीरगंज स्थित मतदान केंद्र का औचक भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्र के चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया और वहां तैनात पुलिस बल की मुस्तैदी को परखा। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों और सुरक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अराजक तत्व से सख्ती से निपटा जाए। एसपी ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और कोविड/प्रशासनिक गाइड लाइन्स का कड़ाई से पालन कराया जाए। इस दौरान स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।
