शाहगंज (सोनभद्र)। बोल बम कांवरियों ने सावन मास के तीसरे सोमवार को नागपंचमी के अवसर पर प्रसिद्ध व प्राचीन गौरीशंकर धाम में आशुतोष भगवान शंकर का जलाभिषेक किये। विगत कई वर्षों से शाहगंज कस्बा और आसपास के सैकड़ों बाल बम काँवरियों द्वारा गौरीशंकर धाम में जलाभिषेक करने की परम्परा का निर्वहन निष्ठा तथा भक्ति के साथ किया जा रहा है। यह परम्परा सोमवार को भी श्रद्धालुओं ने निभाई।
डीजे के साथ बोल बम कांवरियों ने महामाया से जल भर करीब 6 किमी नंगे पाँव पैदल चलकर गौरीशंकर धाम भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना किये। यात्रा के दौरान इनके मुखारविंद से निकल रहे ‘बम-बम’ उद्घोष लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। इन कांवरियों के चेहरे पर उत्साह स्पष्ट रूप से झलक रहा था। बाल कांवरियों के लिए उत्साही ग्रामीणों द्वारा नाश्ता तथा पीने के पानी आदि का प्रबंध किया गया था।
कांवरियों ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक
