अम्बेडकर नगर। देश में इंजीनियर्ड पैनल उत्पादों की अग्रणी निर्माता कंपनी एक्शन टेसा ने अयोध्या के एक होटल में मेगा कारपेंटर्स मीटिंग कर तमाम जरूरी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डी.जी.एम. अमिताभ घोषाल ने कहा कि इस आयोजन के जरिए उन कारपेंटर्स के अमूल्य योगदान को सराहनीय पहचान देना है, जिनकी बेहतरीन कारीगरी और मेहनत देश भर के अनगिनत घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सुंदरता और मजबूती लाती है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक अजय अग्रवाल ने सभी कारपेंटरों के परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि लकड़ी पैनल उद्योग में एक्शन टेसा आज जिस मुकाम पर है, उसमें इन कारीगरों का सबसे बड़ा हाथ है। कार्यक्रम के अंत में कंपनी के अधिकारियों ने कारपेंटर्स से सीधा संवाद करते हुए उनके अनुभवों को साझा किया। बैठक में कंपनी के जी.एम. मनोज उपाध्याय, डी.जी.एम. अमिताभ घोषाल, ब्रांच मैनेजर शांतनु प्रताप सिंह, एम. इ. सुशील तिवारी और ईस्ट यूपी की मार्केटिंग टीम के लोग शामिल रहे।
