एनटीपीसी बाढ़ में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस 2026 का आयोजन

Spread the love

पटना। एनटीपीसी बाढ़ में 1 मई 2026 को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर्मचारी विकास केंद्र में किया गया। इस वर्ष की थीम “एक स्वस्थ मनोसामाजिक कार्य वातावरण सुनिश्चित करना” रही, जिसका उद्देश्य एक सुरक्षित, सकारात्मक एवं सहयोगात्मक कार्यस्थल को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों के योगदान को सराहा गया तथा कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही श्रमिकों को नए श्रम संहिताओं एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।  कार्यक्रम का आयोजन  अभिमन्यु कुमार, उप महाप्रबंधक (सतर्कता) द्वारा किया गया। इस अवसर पर  विजय कुमार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *