हमारे श्रमिक हैं राष्ट्र के ऊर्जा प्रहरी : हरीश दुहन
विलासपुर । अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन के मुख्य आतिथ्य, निदेशक तकनीकी संचालन एन. फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (योजना-परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र, पूर्व निदेशक (एच आर) आर. एस. सिंह, एसईसीएल संचालन समिति के नाथूलाल पाण्डेय (एचएमएस), अजय विश्वकर्मा (एटक), गोपालनारायण सिंह (एसईकेएमसी), वी. एम. मनोहर (सीटू), एके खुल्लर (सीएमओएआई) के विशिष्ट आतिथ्य, एसईसीएल कल्याण मंडल के महेंद्र पाल सिंह (बीएमएस), बजरंगी शाही (एचएमएस), अमृत लाल विश्वकर्मा (सीटू) एसईसीएल सुरक्षा समिति के सर्वश्री संजय सिंह (बीएमएस), आनंद मिश्रा (एचएमएस), बी. धर्माराव (एटक), इंद्रदेव चौहान (सीटू), जीएस प्रसाद (सीएमओएआई), सिस्टा अध्यक्ष एआर सिदार, सिस्टा महासचिव आर.पी. खाण्डे, ओपी नवरंग कौंसिल अध्यक्ष, ए विश्वास महासचिव कौंसिल, श्रद्धा महिला मण्डल उपाध्यक्षागण श्रीमती अनीथा फ्रेंकलिन, श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती विनीता जैन, श्रीमती शुभश्री महापात्र एवं अन्य सम्माननीय सदस्याओं, क्षेत्रीय मुख्य महाप्रबंधकों/महाप्रबंधकों, विभागाध्यक्षों, विभिन्न श्रमसंघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में दिनांक 01-05-2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर स्थित आडिटोरियम में खनिक दिवस का आयोजन किया गया ।
प्रारंभ में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया उपरांत इसके पश्चात कोलइण्डिया कारपोरेट गीत बजाया गया । मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों द्वारा दीप-प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी उपरान्त वन्दे मातरम गान बजाया गया । कार्यक्रम में शहीद श्रमवीरों के सम्मान में समस्त उपस्थितों द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया । संकल्प का पठन अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन द्वारा किया गया जिसे समस्त उपस्थितों ने दोहराया उपरांत मंचस्थ अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, कल्याण मण्डल, त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति, सिस्टा के सदस्यों का पुष्पहार, शाल, श्रीफल से सम्मान किया गया । स्वागत उद्बोधन श्री संजीव एम सिंह महाप्रबंधक (उत्पादन) ने प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में माननीय केन्द्रीय कोयला मंत्री के सन्देश का पठन डा. सनीश चन्द्र जनसंपर्क अधिकारी ने किया । इस अवसर पर खनिको को समर्पित विशेष टेबलाय का विमोचन मंचस्थ अतिथियों दवारा किया गया
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने सभी उपस्थितों को खनिक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारे श्रमिक हैं राष्ट्र के ऊर्जा प्रहरी । उन्होंने कहा आज का दिन केवल एक औपचारिक दिवस नहीं है वरन उस हाथ को प्रणाम करने का दिन है जो धरती के भीतर से ऊर्जा निकालकर देश को रौशन करता है । एसईसीएल की असली पहचान मशीन, माइंस, उत्पादन या आंकड़े नहीं है, एसईसीएल की असली पहचान हमारा कामगार, हमारा माइनर, हमारा सुपरवाइजर, हमारा कांट्रेक्ट वर्कर, हमारी महिला शक्ति, और हर वह परिवार है जो इस कठिन सेवा के पीछे खडा है । उन्होंने कहा जब पूरा देश सो रहा होता है तब हमारे खदानों में शिफ्ट बदलती है, जब शहरों में रोशनी जलती है तब कहीं कोई कामगार पसीना बहा रहा होता है, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि एसईसीएल की हर उपलब्धि के पीछे किसी कामगार की मेहनत, किसी परिवार का त्याग और किसी टीम का अनुशासन है ।
श्रमवीर पुरस्कृत हुए
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन, निदेशक तकनीकी संचालन सह योजना-परियोजना एन. फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (योजना-परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र, पूर्व निदेशक (एच आर) आर. एस. सिंह, एसईसीएल संचालन समिति के नाथूलाल पाण्डेय (एचएमएस), अजय विश्वकर्मा (एटक), गोपालनारायण सिंह (एसईकेएमसी), वी. एम. मनोहर (सीटू), श्री एके खुल्लर (सीएमओएआई) के करकमलों से निम्न को पुरस्कृत किया गया:- एरिया परफारमेन्स-ग्रुप-ए-प्रथम-दीपका एरिया, द्वितीय-रायगढ़ एरिया, तृतीय-कुसमुंडा एरिया रहा। ग्रुप-बी-प्रथम- जमुना कोतमा एरिया, द्वितीय- भटगांव एरिया, तृतीय- कोरबा एरिया रहा। ग्रुप-सी-प्रथम-हसदेव एरिया, द्वितीय-चिरमिरी एरिया, तृतीय-बैकुंठपुर एरिया रहा।
ओपनकास्ट माइन्सवाइज परफार्मेन्स-ग्रुप-ए-प्रथम-जगन्नाथपुर एवम आमाडांड ओसी, द्वितीय-दीपका ओसी, तृतीय-छाल ओसी रहा। ग्रुप बी-प्रथम-जामपाली ओसी, द्वितीय-बिजारी ओसी, तृतीय-रामपुर बटुरा ओसी रहा। ग्रुप सी-प्रथम-राजनगर ओसी, द्वितीय-कंचन ओसी, तृतीय-आमगाव ओसी रहा। अंडरग्राउंड माइन्सवाइज परफार्मेन्स ग्रुप-ए-प्रथम-कुरजा यूजी, द्वितीय-बेहराबांध यूजी, तृतीय-बंगवार यूजी रहा। ग्रुप-बी-प्रथम-कटकोना 1/2 यूजी, द्वितीय-बगदेवा यूजी, तृतीय-राजेंद्रा यूजी रहा। ग्रुप-सी में प्रथम- जमुना 9/10 यूजी, द्वितीय- सिंघाली यूजी, तृतीय-भद्रा यूजी रहा।
बेस्ट एसडीएल आपरेटर-प्रथम-चरन सिंह उमरिया यूजी जोहिला, द्वितीय-रामबहादुर राजनगर आरओ यूजी हसदेव, तृतीय-अशोक कुमार कटकोना 1/2 बैकुंठपुर रहे। बेस्ट एलएचडी आपरेटर-प्रथम-गोपाल झिरिया यूजी हसदेव, द्वितीय-इन्दल लाल बगदेवा यूजी कोरबा, तृतीय-अहिबरन रेहर यूजी बिश्रामपुर रहे। बेस्ट ड्रिलर-प्रथम-रामप्रवेश झिरिया यूजी हसदेव, द्वितीय-नथू लाल पाली यूजी जोहिला, तृतीय-मोहर साय भटगांव यूजी भटगांव रहे। बेस्ट यूडीएम आपरेटर-प्रथम-अजेश कुरासिया यूजी चिरमिरी , द्वितीय-आदित्य गोंड पांडवपारा यूजी बैकुंठपुर, तृतीय-ब्रिजबिलाश भटगांव यूजी भटगांव रहे। बेस्ट अण्डरग्राऊंड वर्कर-प्रथम-मुखदेव सिंह भटगांव यूजी भटगांव, द्वितीय-कुंदनलाल साहू खैरहा यूजी सोहागपुर, तृतीय-खेलावन बरतराई यूजी जमुना कोतमा रहे।
बेस्ट शावेल आपरेटर-प्रथम-छत्रपाल कौशिक कुसुमुंडा ओसी कुसमुंडा, द्वितीय-एन अजीत कुमार गेवरा ओसी गेवरा, तृतीय-अशोक कुमार दीपका ओसी दीपका रहे। बेस्ट डम्पर आपरेटर-प्रथम-सत्यनारायण दीपका ओसी दीपका, द्वितीय-सूरज सिंह रामपुर बटुरा ओसी सोहागपुर, तृतीय-शिवदयाल बीपी गेवरा ओसी गेवरा रहे। बेस्ट ड्रिल आपरेटर-प्रथम-रमजान खान गेवरा ओसी गेवरा, द्वितीय-राधेलाल देवांगन दीपका ओसी दीपका, तृतीय-रामकृष्ण तिवारी कुसमुंडा ओसी कुसमुंडा रहे। बेस्ट डोजर आपरेटर-प्रथम-राजकुमार गेवरा ओसी गेवरा, द्वितीय-पवन कुमार जगन्नाथपुर ओसी भटगांव, तृतीय-अर्जुन कुमार साहू बरौद ओसी रायगढ़ रहे। सीएसआर अवार्ड-प्रथम-एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर, द्वितीय-बैकुंठपुर क्षेत्र, तृतीय-गेवरा क्षेत्र रहा।
क्वालिटी आफ लाईफ अवार्ड-प्रथम दीपका क्षेत्र, द्वितीय-सोहागपुर क्षेत्र, तृतीय-बिश्रामपुर क्षेत्र रहा। इन्वायरमेंट मैनेजमेंट अवार्ड-प्रथम-दीपका क्षेत्र, द्वितीय-सोहागपुर क्षेत्र, तृतीय-रायगढ़ क्षेत्र रहा। प्रोजेक्ट डेव्हलपमेंट माईलस्टोन एचीवमेन्ट अवार्ड-प्रथम-रायगढ़ क्षेत्र, द्वितीय-जमुना कोतमा क्षेत्र, तृतीय-दीपका क्षेत्र, चतुर्थ-सोहागपुर क्षेत्र, पंचम-जोहिला क्षेत्र रहा। सेफ्टी एक्सीलेंस अवार्ड-प्रथम-जमुना कोतमा क्षेत्र, द्वितीय-जोहिला क्षेत्र, तृतीय-बिश्रामपुर क्षेत्र रहा। एचआरडी अवार्ड-प्रथम- सोहागपुर क्षेत्र, द्वितीय- हसदेव क्षेत्र, तृतीय-जोहिला क्षेत्र रहा। पब्लिक रिलेशन्स अवार्ड-प्रथम-बैकुंठपुर क्षेत्र, द्वितीय-गेवरा क्षेत्र, तृतीय-सोहागपुर क्षेत्र रहा। राजभाषा अवार्ड- प्रथम-कोरबा क्षेत्र, द्वितीय-भटगांव क्षेत्र, तृतीय-दीपका क्षेत्र रहा। इण्डस्ट्रियल रिलेशन्स अवार्ड-प्रथम- मुख्यालय बिलासपुर, द्वितीय- दीपका क्षेत्र, तृतीय- कोरबा क्षेत्र रहा। समन्वय पुरस्कार-श्रद्धा महिला मण्डल बिलासपुर को प्राप्त हुआ । महिला मंडल में प्रथम-सृष्टि महिला समिति कोरबा, द्वितीय-जागृति महिला समिति हसदेव एवम सम्पदा महिला समिति चिरमिरी, तृतीय-उर्जा महिला समिति कुसमुंडा एवम शिवानी महिला समिति बिश्रामपुर रही। इनोवेशन अवार्ड- हसदेव क्षेत्र, दीपका क्षेत्र, सीडब्ल्यूएस कोरबा, सीईडब्ल्यूएस गेवरा, सतर्कता विभाग मुख्यालय बिलासपुर को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर निदेशक मण्डल द्वारा सर्वोत्कृष्ठ खनिक सम्मान से एसईसीएल के प्रथम पुरूष श्री हरीश दुहन को शाल, श्रीफल, पुष्प प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पूर्व निदेशक (एचआर) आर. एस. सिंह ने अपने सम्बोधन में इस कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने पर घन्यवाद देते हुए कहा कि यहाँ के श्रेष्ठ नेतृत्व व कर्मठ कर्मवीरों के बलबूते निश्चय ही अपने गौरवशाली सफलता के इतिहास को दोहराएगा। उन्होंने एसईसीएल एवं इसमें कार्यरत कर्मियों को सपरिवार उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।
एसईसीएल संचालन समिति के एसईसीएल संचालन समिति के नाथूलाल पाण्डेय (एचएमएस), अजय विश्वकर्मा (एटक), गोपालनारायण सिंह (एसईकेएमसी), वी. एम. मनोहर (सीटू), एके खुल्लर (सीएमओएआई) ने अपने उद्बोधन में श्रमिक दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कंपनी की प्रगति में यथोचित सहयोग का आश्वासन दिया, साथ ही उन्होंने एसईसीएल प्रबंधन द्वारा श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इसके पूर्व एसईसीएल मुख्यालय प्रांगण में मुख्य अतिथि एवम विशिष्ट अतिथियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए उपरांत अंबेडकर प्रतिमा व खनिक प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित किए । कार्यक्रम में उद्घोषणा का दायित्व वरुण शर्मा, प्रबन्धक (एचआर) एवं मिताली तिवारी मुख्य प्रबन्धक (ईएंडएम) ने निभाया। कार्यक्रम के अंत में मंचस्थ अतिथियों के करकमलों से विभिन्न केटेगरी के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अंत में उपस्थितों को धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (एचआर-श्रमशक्ति) श्री एस. परीदा द्वारा दिया गया।
