श्रावणी मेला के अवसर पर दानापुर-भागलपुर के मध्य श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन

Spread the love

हाजीपुर ।श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पटना-बख्तियारपुर-मोकामा-किउल-सुलतानगंज के रास्ते दानापुर एवं भागलपुर के मध्य गाड़ी सं. 03234/03233 दानापुर-भागलपुर-दानापुर अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन किया जाएगा । इस स्पेशल में साधारण श्रेणी/शयनयान श्रेणी के 14 एवं एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 16 कोच होंगे ।  

गाड़ी सं. 03234 दानापुर-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल दिनांक  09 एवं 10 अगस्त, 2026 को दानापुर से 15.30 बजे खुलकर 15.50 बजे पटना जं., 17.03 बजे बख्तियारपुर, 17.55 बजे मोकामा, 19.05 बजे किउल एवं 20.45 बजे सुलतानगंज सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 22.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 03233 भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल दिनांक 09, 10 एवं 11 अगस्त, 2026 को भागलपुर से 01.00 बजे खुलकर 01.30 बजे सुलतानगंज, 03.30 बजे किउल, 04.35 बजे मोकामा, 05.27 बजे बख्तियारपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 08.00 बजे दानापुर पहुंचेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *