कुर्सियां प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ की गयी रोचक शिक्षण गतिविधियाँ

Spread the love

आशा ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ बिताया दिन

वाराणसी प्राथमिक स्कूल के बच्चों के भीतर छिपी रचनाशीलता को पहचानने और उसे बाहर लाने की दिशा में एक अभिनव प्रयोग सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया । क्षेत्र के कुर्सियां प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ चित्रकला, गीत, नाटक, कविता, ओरिगैमी जैसे रोचक शैक्षिक गतिविधियाँ की गयी, जिसमे बच्चों ने अपनी प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया, इन बच्चों को संस्था द्वारा प्रोत्साहित किया गया ।

कार्यक्रम में कार्तिक शर्मा, अनंत, अभिषेक सावर्न्य, बृजेश कुमार, रमेश प्रसाद, दीन दयाल सिंह, सौरभ चन्द्र  मनोज कुमार, धनञ्जय, यासमीन बानो, रोशन आरा, तारा देवी, सविता देवी  आदि की प्रमुख रूप से उपस्थिति रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *