सोनभद्र, सिंगरौली। सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) मुख्यालय में गत सोमवार को अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026-27 का समापन हुआ। यह 4 दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 20 नवंबर से 23 नवंबर, 2026 तक आयोजित की गयी जिसमें टीम चैंपियनशिप, एकल और युगल श्रेणियों में मैच खेले गए। इस प्रतिस्पर्धा में एनसीएल के सभी क्षेत्रों एवं इकाइयों से कुल 137 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें 116 पुरुष तथा 21 महिलाएं शामिल हैं। प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान महाप्रबंधक (मानव संसाधन/ कल्याण), राजेश त्रिवेदी, कंपनी जेसीसी सदस्य- आरसीएसएस से लाल पुष्पराज सिंह, सीएमओऐआई प्रतिनिधि, सर्वेश सिंह, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड मेंबर्स एवम् बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
टीम चैंपियनशिप में जयंत का दबदबा
अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026-27 के दौरान टीम चैंपियनशिप में जयंत क्षेत्र ने विजेता तथा मुख्यालय ने उप-विजेता खिताब अपने नाम किया । साथ ही एकल प्रतिस्पर्धा (पुरुष वर्ग) में जयंत क्षेत्र से मनीष कुमार विश्वकर्मा ने प्रथम एवं झिंगुरदा क्षेत्र से अनूप कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त युगल प्रतिस्पर्धा (पुरुष वर्ग) में जयंत क्षेत्र से श्री मनीष कुमार विश्वकर्मा एवं सैफ अली पहले और मुख्यालय से अंकित कुमार और निगाही से आकाश साहू दूसरे स्थान पर रहे।
साथ ही एकल प्रतिस्पर्धा (वरिष्ठ पुरुष वर्ग) में झिंगुरदा से शंकर बदवथ ने प्रथम एवं एनएससी से डॉ. डी. जे. बोरा ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। डबल प्रतिस्पर्धा (वरिष्ठ पुरुष वर्ग) में एनएससी से डॉ. डी. जे. बोरा एवं दूधीचुआ से एस. के. वर्मा पहले और निगाही से आर. के. सिन्हा एवं झिंगुरदा से शंकर बदवथ दूसरे स्थान पर रहे। साथ ही एकल प्रतिस्पर्धा (अति वरिष्ठ पुरुष वर्ग) में जयंत से राजीब घोष प्रथम एवं निगाही से श्री राजीव चोपड़ा द्वितीय रहे। डबल प्रतिस्पर्धा (अति वरिष्ठ पुरुष वर्ग) में जयंत से राजीब घोष एवं निगाही से राजीव चोपड़ा विजेता तथा मुख्यालय से ए. के. सिन्हा एवं जयंत राकेश श्रीवास्तव उपविजेता बने।
इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में महिला प्रतिभागियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान एकल प्रतिस्पर्धा (महिला वर्ग) में मुख्यालय से सुश्री मनीषा छेत्री ने विजेता तथा श्रीमती साबिया ने उप-विजेता खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही डबल प्रतिस्पर्धा (महिला वर्ग) में मुख्यालय से सुश्री मनीषा छेत्री और श्रीमती साबिया ने पहला एवं एनएससी से डॉ. मोनिका मोनी और जयंत से सुश्री निकिताषू वर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा प्रतिवर्ष कर्मियों का उत्साहवर्धन करने एवं उनके शारीरिक और मानसिक विकास हेतु ऐसे अनेक खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है।
