लोकतंत्र की आत्मा है भारतीय संविधान – अरुण कुमार सिंह

Spread the love

 वरिष्ठ अधिवक्ता राम प्रसाद यादव को स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

  संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र सभागार में हुआ आयोजन

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र सभागार में संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें  भारतीय संविधान को लोकतंत्र की आत्मा बताते हुए संविधान के मूल्यों का स्मरण कराया गया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता राम प्रसाद यादव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार प्रदान किया है। संविधान के प्रति सम्मान और उसके आदर्शों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज संविधान और कानून के शासन की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि भारतीय संविधान केवल शासन चलाने का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि संविधान ने समाज के वंचित, शोषित, गरीब एवं कमजोर वर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने और अपने अधिकारों की रक्षा करने का संवैधानिक आधार दिया है।  कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जगजीवन सिंह व संचालन महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव ने किया।  संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर चौधरी यशवंत सिंह, राजेश कुमार यादव, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, संतोष कुमार यादव, शाहनवाज आलम खान,कामता प्रसाद, रामगुल्ली, चतुर्भुज शर्मा,दसरथ यादव, उपेंद्रनाथ, टीटू प्रसाद गुप्ता, रोहित यादव लाल बहादुर पाल आदि  उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *