विवाह पंजीकरण में आयु प्रमाण पत्र की जांच आवश्यक – निकिता गौड़

Spread the love

सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया विवाह पंजीकरण कार्यालय का निरीक्षण 

चन्दौली। जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चन्दौली विवेक त्रिपाठी के निर्देशन में उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा क्रिमिनल अपील संख्या 12251 of 2025, दीपक पाल बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं अन्य में पारित निर्णय के अनुपालन में श्रीमती निकिता गौड़ पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली द्वारा विवाह पंजीकरण कार्यालय जनपद चन्दौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन करनें वाले आवेदकों की आयु सत्यापन प्रक्रिया का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया। सचिव द्वारा यह निरीक्षण किया गया कि विवाह प्रमाण-पत्र जारी करने से पूर्व आवेदकों की आयु की पुष्टि के लिए प्रस्तुत किये जाने वाले आवश्यक अभिलेखों एवं प्रमाण-पत्रों का नियमानुसार समुचित परीक्षण किया जा रहा है अथवा नही।

इस दौरान सचिव ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि विवाह पंजीकरण प्रक्रिया में आवेदकों की आयु का सत्यापन अनिवार्य रूप से एवं निर्धारित नियमों के अनुसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होने उच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करनें तथा अभिलेखों के सत्यापन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देशदिए। उन्होनें स्पष्ट किया कि विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया में निर्धारित नियमों एवं कानूनी प्रावधानों का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाय। इस अवसर पर सुरेश कुमार निबंधक, धीरेन्द्र कुमार राय उपनिबंधक तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *