विज्ञान प्रयोगशाला में बच्चों को दी गई जानकारी 

Spread the love

अंबेडकर नगर। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को विज्ञान प्रयोगशाला में अमीबा के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।  30 सितंबर को पंडित राम शब्द स्मृति महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के विज्ञान प्रयोगशाला में महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉक्टर सुरेंद्र कुमार  ने सभी छात्राओं को अमीबा के संबंध में बताया कि अमीबा एक कोशिकीय जीव है। अमीबा को सूक्ष्मदर्शी से देखा जा सकता है और आमतौर पर पानी या नम मिट्टी में पाया जाता है। इसके उपरांत रसायन विज्ञान के प्रवक्ता डॉ शुभांक मिश्रा ने रसायन विज्ञान में अम्लीय मूलक और क्षारीय मूलक के बारे में बताया, साथ ही उनके परीक्षण तथा पहचान और प्रैक्टिकल संबंधी जानकारी दी । इस अवसर पर विज्ञान प्रयोगशाला में  महाविद्यालय के प्राचार्य के पहुंचने पर सभी छात्र-छात्राओं को रासायनिक तत्वों से बचने एवं सतर्कता से उपयोग करने पर बल दिया। छात्र छात्राओं को विज्ञान प्रयोगशाला में परीक्षण और जानकारी प्राप्त होने पर खुशी जाहिर करते हुए आगे और भी जानकारी प्राप्त करने की जिज्ञासा बढ़ी जिससे उनके बौद्धिक स्तर को ऊंचा किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *