सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान के मुख्य द्वार पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बनने वाले अटल स्मृति द्वार तथा इंटरलॉकिंग कार्य का बुधवार को भूमि पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। सदर विधायक भूपेश चौबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के विचार, आदर्श और राष्ट्रसेवा की भावना सदैव प्रेरणा देती रहेगी। प्रस्तावित स्मृति द्वार नई पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से परिचित कराने का माध्यम बनेगा। वहीं, इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने से सामलीला मैदान की सुंदरता बढ़ने के साथ लोगों को आवागमन में भी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश बिंद, जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, घोरावल विधायक अनिल मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, धर्मवीर तिवारी, अनूप तिवारी, पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह, कृष्ण मुरारी गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
रामलीला मैदान के अटल स्मृति द्वार तथा इंटरलॉकिंग कार्य का भूमि पूजन के साथ शुभारंभ
