बढ़ती ठंड में बनहरदी परियोजना का मानवीय पहल : जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल वितरण

Spread the love

लातेहार। पी वी यू एन एल की बनहरदी कोयला खनन परियोजना द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए सामुदायिक विकास के अंतर्गत कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में गुरुवार को ग्राम सासंग में कैंप लगाकर लगभग 140 बुजुर्ग एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए। बनहरदी परियोजना की ओर से  निरोध कुमार मल्लिक, आर.बी. सिंह (अपर महाप्रबंधक) तथा  विनेश कुमार (वरिष्ठ प्रबंधक) शामिल हुए।कार्यक्रम में ग्राम सासंग के शशी यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।  कंबल प्राप्त करने के बाद लाभार्थियों ने बनहरदी परियोजना की इस सामाजिक पहल की सराहना की और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने घर लौटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *