पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में व्यावसायिक शिक्षा के तहत छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

Spread the love

दुद्धी,सोनभद्र। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दुद्धी में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत  ट्रेड के तहत छात्राओं को सूचना, प्रौद्योगिकी एवं उससे जुड़े रोजगार के अवसरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को कंप्यूटर एवं डिजिटल तकनीक के बढ़ते महत्व, प्ज् क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न रोजगार एवं करियर विकल्पों, डिजिटल कौशल तथा तकनीकी शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के विषय में विस्तार से बताया गया। छात्राओं को कंप्यूटर के व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ आवश्यक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं भी रखीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को वर्तमान समय की तकनीकी आवश्यकताओं से जोड़ना तथा उन्हें भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करना रहा। विद्यालय के शिक्षकों एवं संबंधित प्रशिक्षकों ने छात्राओं को नियमित रूप से तकनीकी ज्ञान अर्जित करने और बदलते डिजिटल परिवेश के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके  पर प्रभारी प्रधानाचार्या शोभा कुमारी यादव, डॉ0 प्रीति शर्मा,  वर्षा, संचिता श्रीवास्तव, कु0आरती, कु0 राधा, मनीष कुमार, आकांक्षा  भारती, मंजू देवी के साथ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *