चन्दौली। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज विभिन्न विकास खंडों में सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस योजना के तहत सकलडीहा, बरहनी और चकिया विकास खंड में कुल 133 जोड़ों ने विवाह के बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। आयोजित कार्यक्रमों में शासन द्वारा निर्धारित सभी उपहार सामग्रियां नवविवाहित जोड़ों को विधिवत वितरित की गईं।
विकास खंडवार विवाह का विवरण: सकलडीहा चन्दौली: 45 जोड़े, बरहनी चन्दौली: 29 जोड़े, चकिया चन्दौली: 59 जोड़े, कुल 133 जोड़े। इस अवसर पर विकास खंड में विधायक सुशील सिंह, विधायक कैलाश आचार्य, संबंधित ब्लॉकों के ब्लॉक प्रमुख, जनपद स्तर से नामित नोडल अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, संबंधित विकास खंड अधिकारी व कर्मचारी तथा समाज कल्याण विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।
