क्रेशर प्लांट पर काम कर रहा युवक रहस्यमय ढंग से लापता परिजन परेशान 

Spread the love

अहरौरा ,मिर्जापुर।  अहरौरा थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी दूधनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है की सोनपुर पहाड़ी स्थित एक क्रेशर प्लांट नव्या स्टोन पर उनका लडका पुनीत 25 वर्ष जो ऑपरेटर का काम करता था दस जुलाई से लापता है और उसका मोबाइल भी बंद है। काफी खोजबीन के बाद जब पता नहीं चला तो हम क्रेशर प्लांट पर 19 जुलाई को गए लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। पुनीत की बाइक प्लांट पर ही खड़ी है। इस संबंध थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की घटना की जांच की जा रही है बंद मोबाइल का डिटेल निकलवाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *