दुद्धी, सोनभद्र। तहसील मुख्यालय पर चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दौरान लोगों को भगवान श्री कृष्ण की लीला का श्रवण अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक मानस जी महाराज के द्वारा प्रत्येक दिन कराया जा रहा है इसी क्रम में लकवा, शुगर ,विकलांगता, ब्लड प्रेशर आदि कई बीमारियों से जूझ रहे गरीब मजबूर मरीज का इलाज कंबल वाले बाबा के द्वारा निःशुल्क रूप से इस कड़ी धूप में किया जा रहा है जिनके स्पर्श मात्र से ही सालों से अपने पैरों पर न चलने वाले यहां तक की मुख बधिर लकवा शुगर बीपी से जूझ रहे किशोर युवा युवती बुजुर्ग का इलाज कर उन्हें उनके जीवन में जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में मरीज दुद्धी क्षेत्र मे आकर सुबह से ही कंबल वाले बाबा के इलाज के लिए इकट्ठा हो जा रहे हैं लोग सुबह रोते हुए आते हैं और जाते वक्त उनके चेहरे पर अलग ही मुस्कान देखी जा रही है, इन दिनों चारों तरफ कंबल वाले बाबा के फिजियोथैरेपी का चर्चा चल रही है।
काले कम्बल वाले बाबा के स्वास्थ्य शिविर से सैकड़ो लोगों को मिल रही राहत
