रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने किया पीवीयूएनएल का दौरा,परियोजना प्रगति एवं विभिन्न मुद्दों की समीक्षा

Spread the love

पतरातू । विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) में रामगढ़ के उपायुक्त Rituraj का दौरा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए.के. सहगल ने अरन्या गेस्ट हाउस में उपायुक्त महोदय को पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान पीवीयूएनएल के अन्य महाप्रबंधकगण भी उपस्थित रहे।

दौरे के क्रम में उपायुक्त  ने परियोजना स्थल एवं यूनिट कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया तथा संयंत्र की प्रगति, संचालन एवं विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों द्वारा उन्हें परियोजना की वर्तमान स्थिति एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी गई।

बैठक के दौरान भूमि से संबंधित विषयों एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। उपायुक्त महोदय ने सभी विषयों पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन देते हुए परियोजना से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने हेतु प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक सहयोग प्रदान करने की सहमति व्यक्त की।पीवीयूएनएल प्रबंधन ने उपायुक्त महोदय के दौरे को परियोजना के सुचारू एवं तीव्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *