हिन्दी पखवाड़ा : एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी टंकण प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

बीजपुर । हिन्दी पखवाड़ा–2026 के अंतर्गत एनटीपीसी रिहंद में कर्मचारियों के लिए कर्मचारी विकास केंद्र में कम्प्यूटर पर हिन्दी टंकण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में हिन्दी भाषा के प्रति रुचि एवं कार्यस्थल पर दैनंदिन के कार्यों में हिन्दी प्रयोग को बढ़ावा देना है। इस रोचक प्रतियोगिता में एनटीपीसी रिहंद के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर हिन्दी के प्रति अपना अनुराग प्रकट किया। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग एवं एनटीपीसी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप रिहंद परियोजना में 14 से 28 सितंबर 2026 तक हिन्दी पखवाड़ा–2026 का आयोजन किया गया है। पखवाड़े के दौरान हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं राजभाषा के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *