इफको फूलपुर संयंत्र  में हिंदी दिवस का आयोजन 

Spread the love

फूलपुर। इफको फूलपुर संयंत्र के नई तकनीकी भवन में हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट जनों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। महाप्रबंधक (अनुरक्षण) पी.के.पटेल ने कहा कि हिंदी भाषा का किसी भाषा के साथ द्वंद नहीं है, बल्कि यह अन्य भाषाओं के साथ जुड़ने का एक माध्यम है। उन्होंने इफको फूलपुर में मानये जाने वाले हिंदी सप्ताह का औपचारिक घोषणा किया। हिंदी कार्य समिति के संयोजक अनिल कुमार गुप्त ने कहा कि हिंदी को राजभाषा का दर्जा प्राप्त है। प्रशासन एवं जनसंवाद को अधिक प्रभावशाली बनाने में हिंदी की भूमिका महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारे कार्य संस्कृति का हिस्सा होनी चाहिए, कार्य संस्कृति की भाषा हिंदी तथा लगभग सारे कार्य हमें हिंदी में करना चाहिए। उन्होंने हिंदी सप्ताह में उन्होंने वाले विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तार से बताया। इफको अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु हिंदी भाषा, साहित्य एवं इतिहास से प्रश्नोत्तरी तथा युद्ध से कराहती मानवता विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन हेमलता सिजोरिया एवं धन्यवाद ज्ञापन इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के महामंत्री स्वयम् प्रकाश ने किया। इस दौरान महाप्रबंधक क्रमशः रत्नेश कुमार, डॉ अनीता मिश्र, अरूण कुमार, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी, संयुक्त महाप्रबंधक क्रमशः एस.के.सिंह, आर.पी.यादव, संदीप गोयल,  पी.के.त्रिपाठी, विनय विक्की, शैलेश शेरकर,  संजय कुमार, आशीष कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *