राजभाषा प्रतिज्ञा के साथ चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना में हिंदी पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ

Spread the love

हजारीबाग। चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना में हिंदी पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ 14 सितंबर 2026 को राजभाषा प्रतिज्ञा के साथ किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख धनंजय श्रीखंडे ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा प्रतिज्ञा दिलाई। सभी ने राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग तथा इसके प्रचार-प्रसार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रतिज्ञा के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरकारी कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने, कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा नीति के अनुरूप हिंदी का अधिकाधिक उपयोग करने तथा हिंदी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का संकल्प लिया।

हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं, रचनात्मक गतिविधियों एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *