दो दिवसीय जूनियर एवं सब जूनियर इंटर स्कूल कैरम प्रतियोगिता 12 और 13 नवंबर को डालिम्स सनबीम रामकटोरा में

Spread the love

वाराणसी । आगामी 12 और 13 नवंबर 2025 को डालिम्स सनबीम ग्लोबल स्कूल रामकटोरा में जूनियर और सब जूनियर  बालक एवं बालिका वर्ग के सीबीएसई बोर्ड, आईएससी बोर्ड, और यूपी बोर्ड के स्कूली बच्चों की दो दिवसीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस अंतर स्कूल कैरम प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी जिला कैरम  एसोसिएशन  और डालिम्स रामकटोरा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है । प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 नवंबर सांय 6:00 बजे तक है। प्रतियोगिता के संयोजक डालिम्स  के खेल प्रभारी प्रफुल्ल कुमार पांडे को सभी प्रविष्टियों उनके ईमेल आईडी या उनके व्हाट्सएप टेलीफोन नंबर  जो नीचे दिया जा रहा पर भेजी जा सकती हैं ।
वाराणसी के दर्जनों सीबीएसई बोर्ड और आईएससी बोर्ड के स्कूलों को टूर्नामेंट मैं सम्मिलित होने की सूचना सभी स्कूलों को अपने  विद्यालय से पांच बालक और पांच बालिका खिलाड़ियों की प्रविष्टियां भेजने का‌आमंत्रण लिखित रूप से पहुंचाया जा चुका है । उक्त जानकारी देते हुए वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन  के प्रवक्ता और अंतरराष्ट्रीय अंपायर रमेश वर्मा ने बताया है कि प्रतियोगिता के प्रधान निर्णायक सीनियर नेशनल अंपायर सरदार रणवीर सिंह होंगे जबकि सहायक अंपायर की भूमिका व्यावसायिक निभाएंगे‌‌ । इसके अलावा जनपद के आठ नेशनल पैनल के अंपायर 8 वोटो पर चलने वाली प्रतियोगिता को दो दिनों में सुबह 9:00 बजे से लेकर सांय 4:00 बजे तक संपन्न करायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *