अहरौरा, मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के अहरौरा चकिया मार्ग पर स्थित पियरवा पोखरा के पास रविवार को दोपहर में चकिया की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार मिथिलेश कुमार बिंद 30 वर्ष अनियंत्रित होकर रोड के किनारे स्थित हैंडपंप से टकरा गया और गिरने से मिथिलेश सहित बाइक पर पीछे बैठा उसका भांजा सुनील कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जाता है की दोनों हेलमेट नहीं पहने थे जिसके कारण सिर में चोट आ गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड पुलिस के जवान अजय कुमार ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा लेकर आए जहां से अधिक चोट होने के कारण चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
चौकी प्रभारी अहरौरा नगर आशीष कुमार सिंह ने बताया की रानीपुर वाराणसी निवासी मिथिलेश कुमार बिंद 30 वर्ष पुत्र स्वर्गीय बसंत लाल अपनी बहन के घर पियरवा पोखरा पर आया हुआ था।
दोपहर में मिथिलेश अपने भांजे सुनील कुमार बिंद 25 वर्ष पुत्र स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद निवासी पियरवा पोखरा अहरौरा के साथ आनंदीपुर गए थे और वहां से वापस आ रहे थे की तेज रफ्तार बाइक रोड के किनारे स्थित हैंडपंप से टकरा गई।
और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को इलाज के लिए लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा पर गई जहां से अधिक चोट होने के कारण ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
