श्रीराम कथा चरित्र निर्माण में होती है सहायक – शालिनी तिवारी

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। क्षेत्र के हसौली गांव स्थित विघ्न हरण हनुमत धाम मंदिर परिसर में गुरुवार की शाम श्रीराम कथा का शुभारंभ यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रविशंकर तिवारी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।चंदौली जनपद के बबुरी से आई कथा व्यास मानस मयूरी शालिनी तिवारी ने मानस की महिमा का वर्णन कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा जीवन जीने की कला सिखाती है एवं मनुष्य के तनाव को दूर कर आनंद की सैर कराता है।भू- लोक में कथा दुर्लभ है एवं करोड़ों जन्म के पुण्य उदय के बाद जीव को कथा श्रवण का अवसर मिलता है।श्रीराम कथा मनुष्य के संशय को दूर कर देती है।

कथा हृदय में उतारने पर मनुष्य के मन से पाप करने का भाव मिट जाता है।रामरस में ध्यान लगाने पर सभी रस फीके हो जाते है।अधिमास माह में भाग्योदय होने पर मनुष्य को कथा सुनने का अवसर मिलता है।श्रीराम कथा जीवन जीने की कला सिखाती है।कथा के बीच बीच में भक्तों के जयकारों से पांडाल गुंजायमान हो उठा।अंत में आरती कर श्रोताओं में प्रसाद वितरण किया गया।इस दौरान अध्यक्ष रजनीश दुबे,मनोज सिंह,जय गोपाल तिवारी,अजय पांडेय, त्रिभुवन नाथ दुबे, प्रेमनारायण सिंह,जयप्रकाश दुबे, चंद्रप्रकाश दुबे,दुर्गा सिंह,लक्ष्मण सिंह, उमेश्वर सिंह,मारूतिनंदन,श्याम सुंदर,चंद्रावती देवी,कमला देवी,प्रज्ञा द्विवेदी,अद्वया त्रिपाठी,प्रियम तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे। संचालन श्रीश द्विवेदी रंजन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *