प्रयागराज । भारतीय रेलवे द्वारा दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को प्रबंधित करने तथा उनके सुगम एवं आरामदायक आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए कई विशेष (स्पेशल) ट्रेनों का संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 09083/09084 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन के अतिरिक्त फेरे : –
• गाड़ी संख्या 09083 बांद्रा टर्मिनस (BDTS)–गोरखपुर (GKP) विशेष ट्रेन नवंबर 2026 में दिनांक 01 एवं 08 नवंबर को संचालित होगी।
• गाड़ी संख्या 09084 गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन दिनांक 02 एवं 09 नवंबर 2026 को संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 06021/06022 पोंत्तनूर जंक्शन–बरौनी – पोंत्तनूर जंक्शन विशेष ट्रेन के अतिरिक्त फेरे : –
• गाड़ी संख्या 06021 पोंत्तनूर (PTJ)–बरौनी (BJU) विशेष ट्रेन प्रत्येक रविवार को संचालित होती है। इस ट्रेन का पूर्व निर्धारित संचालन दिनांक 01 नवंबर 2026 तक था। अब इसकी अवधि बढ़ाकर दिनांक 08 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक कर दी गई है।
• गाड़ी संख्या 06022 बरौनी (BJU)–पोंत्तनूर (PTJ) विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को संचालित होती है। इस ट्रेन का पूर्व निर्धारित संचालन दिनांक 04 नवंबर 2026 तक था। अब इसकी अवधि बढ़ाकर दिनांक 11 नवंबर से 02 दिसंबर 2026 तक कर दी गई है। विस्तारित अवधि में इस ट्रेन के 04 फेरे संचालित होंगे।
गाड़ी संख्या 09073/09074 उधना–जयनगर–उधना विशेष ट्रेन के अतिरिक्त फेरे : –
• गाड़ी संख्या 09073 उधना (UDN)–जयनगर (JYG) विशेष ट्रेन नवंबर 2026 में दिनांक 01 एवं 08 नवंबर को संचालित होगी।
• गाड़ी संख्या 09074 जयनगर–उधना विशेष ट्रेन दिनांक 03 एवं 10 नवंबर 2026 को संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 09071/09072 उधना–जयनगर–उधना विशेष ट्रेन के अतिरिक्त फेरे : –
• गाड़ी संख्या 09071 उधना (UDN)–जयनगर (JYG) विशेष ट्रेन नवंबर 2026 में दिनांक 01 एवं 08 नवंबर को संचालित होगी।
• गाड़ी संख्या 09072 जयनगर–उधना विशेष ट्रेन दिनांक 03 एवं 10 नवंबर 2026 को संचालित होगी।
