सोनभद्र। अटल आवासीय विद्यालय, सोनभद्र में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं समुचित देखभाल के उद्देश्य से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उनके स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न पहलुओं की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बच्चों के सामान्य स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के संबंध में भी जागरूक किया गया। विद्यालय प्रबंधन को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी एवं आवश्यकता पड़ने पर समय से चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। शिविर में प्रधानाचार्य, सहायक श्रम आयुक्त पिपरी एवं विद्यालय के मेडिकल स्टाफ ने सहभागिता की।
अटल आवासीय विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
