गौरव गुप्ता और कृष्ण दयाल यादव की जोड़ी तथा जमुनाधर गुप्ता और हर्षित केसरी की जोड़ी ने लीग का अपना पहला युगल मैच और अशोक कुमार सिंह ने लीग का अपना पहला एकल मैच जीता ।
वाराणसी । वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान कल से ईंगलिसियालाइन स्थित श्रीमती चन्द्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीडा कक्ष में प्रारम्भ पांचवी स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग प्रतियोगिता दूसरे दिन खेले गए पुरुष वर्ग के युगल मुकाबले में गौरव गुप्ता एवं कृष्ण दयाल यादव की अनुभवी जोड़ी ने नूरैन खान और वैभव नारायण सिंह की जोड़ी को सीधे मुकाबले में 23-5 और 25- 10 से पराजित करके पूर्ण अंकित अर्जित किया तो वहीं सीनियर खिलाड़ी जामुनाधर उर्फ झुन झुन गुप्ता और युवा खिलाड़ी हर्षित केसरी की जोड़ी ने अश्वनी मौर्य और प्रियांशु यादव की जोड़ी को संघर्षपूर्ण तीन सेटों में 15 -18 25- 4 और 25-8 से पराजित करके पूर्ण अंक अर्जित करने में कामयाब रहे, आज ही खेले गए एक मात्र पुरुष वर्ग के सिंगल्स मुकाबले में सीनियर खिलाड़ी अशोक सिंह ने युवा निशांत सिंह को
25 -8 और 25 -10 से पराजित करके पूर्ण अंक अर्जित किया ।
26 मई को सांय केवल महिला वर्ग के युगल मुकाबले होंगे।
मैंचों का संचालन अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक और प्रतियोगिता के प्रधान निर्णायक रमेश कुमार वर्मा और आयोजन सचिव अश्विनी चक्रवाला की देखरेख में मैच अंपायर हरियाली सिंह ,रेणुका राय,अंजली गुप्ता, प्रसाद सोनी प्रसाद और आर्या यादव ने किया ।
