खुर्जा परियोजना में श्रमिकों हेतु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

Spread the love

 100 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

खुर्जा, । खुर्जा उच्च ताप विद्युत परियोजना में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत दिनांक छः अक्टूबर 2026 को परियोजना में कार्यरत श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।  जिसमे में 100 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । पहल का उद्देश्य श्रमिकों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और इन योजनाओं से जोडना रहा।

शिविर का आयोजन टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के मानव संसाधन विभाग, खुर्जा परियोजना के सौजन्य से किया गया। इस दौरान परियोजना में कार्यरत श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा चिकित्सकीय टीम द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। श्रमिकों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर के सफल आयोजन में टीएचडीसी की मानव संसाधन टीम, एल एंड टी तथा श्रम विभाग, बुलंदशहर के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला। श्रमिकों ने शिविर में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा BOCW पंजीकरण एवं विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर  दिलीप द्विवेदी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन),  अरविन्द कुमार धीमान, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, बुलंदशहर एल एंड टीकी ओर से  मोहित खत्री, मानव संसाधन, औद्योगिक संबंध एवं प्रशासनिक प्रभारी, तथा  विशाल कुमार, औद्योगिक संबंध अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्रम विभाग की ओर से इस पहल की सराहना करते हुए इसे श्रमिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सामाजिक कल्याण की दिशा में एक उपयोगी कदम बताया गया। “सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह संयुक्त शिविर श्रमिकों के कल्याण के प्रति खुर्जा परियोजना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है तथा एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं सामाजिक रूप से सशक्त कार्य वातावरण के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *