एनटीपीसी विंध्याचल में गणेश चतुर्थी के अवसर पर समूह नृत्य प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना में गणेशोत्सव दिनांक 27 अगस्त 2025 से 06 सितंबर 2025 तक बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है।  इसी कड़ी में दिनांक 04.09.2025 को पुजा समिति द्वारा गणेश चतुर्थी के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के बच्चों द्वारा धार्मिक गीतों पर आधारित नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न परिधानों में सज-संवरकर अपनी –अपनी कला को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी को तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (विंध्याचल) संजीब कुमार साहा,  महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ए जे राजकुमार, महाप्रबंधक(परियोजना) अतिन कुंडु एवं श्रीमती कुंडु, प्राचार्य (सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, विंध्यनगर)  मुद्रिका प्रसाद दुबे, अन्य शिक्षकगण, पुजा समिति के सभी सदस्य एवं भारी संख्या श्रद्धालुगण उपस्थित रहें। सभी ने  कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में पुजा समिति द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *