चंदौली। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, चंदौली में आज हरित प्रदेश उत्तर प्रदेश वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य नरेंद्र विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय के निर्देशन में कृषि विज्ञान केंद्र व जनपद के किसानों के यहां 1000 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया ,जिसमें फलदार एवं वानिकी पौधों जिसमें आम , आवला, बेल, नींबू, कटहल,बेर करौंदा , एप्पल बेर सहित अन्य वानकी पौधों :सागौन,महोगनी इत्यादि पौधों का वितरण किया गया lसाथ केंद्र पर आम , आवला, बेल का रोपण कराया गया l
कृषि विज्ञान केंद्र, चंदौली के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं कर्मचारीगण : उद्यान वैज्ञानिक डॉ मनीष कुमार सिंह ,डॉ चंदन सिंह, डॉ अभयदीप गौतम सहित राघव, उमेश चंद्रकांत,रवि इत्यादि ने बढ़ चढ़कर इस वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया ।
