लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का भव्य शुभारंभ

Spread the love

 स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को दिलाएंगे विश्व स्तरीय पहचान – डीएम

सोनभद्र। लोकमाता अहिल्याबाई के त्याग, सेवा, सुशासन और नारी शक्ति के सम्मान की विरासत को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी रही। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव संबोधन का प्रसारण किया गया, जिसे सुनकर महिलाओं में उत्साह और बढ़ गया।
डीएम चर्चित गौड़ ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन एवं उनके जनकल्याणकारी योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन नारी शक्ति, सेवा, सुशासन और जनकल्याण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। साथ ही रक्षाबंधन के पर्व पर सभी महिलाओं को तीन दिवस तक निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी गई है। यह निर्णय महिलाओं के सम्मान और सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने कहा कि जनपद सोनभद्र में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को विश्व स्तरीय पहचान दिलाने के लिए उनके उत्पादों की ब्रांडिंग, आकर्षक पैकेजिंग और बेहतर मार्केटिंग सुनिश्चित की जाएगी। इससे स्थानीय उत्पादों की मांग और बाजार का विस्तार होगा तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकेंगी।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित 501 महिलाओं को मिठाई एवं साड़ी वितरित की। विकास भवन परिसर में महिलाओं की भारी संख्या में मौजूदगी से उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।
इस अवसर पर एडीएम वागीश शुक्ला, एसडीएम आशीष त्रिपाठी, डीडीओ हेमंत सिंह, डीपीआरओ नमिता शरण, अपर सूचना अधिकारी विनय सिंह, डीपीओ विनीत सिंह, पुष्पा सिंह, इशिका चैबे, गुड़िया तिवारी, किरण तिवारी, प्रमिला जायसवाल, मीनू चैबे, विंध्य नगर डिपो के एआरएम नागेंद्र पांडेय तथा सोनभद्र डिपो के एआरएम नद लाल वर्मा समेत अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *