सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत योगेन्द्र नाथ सिंह को दी गई विदाई 

Spread the love

आलापुर, अंबेडकर नगर। विकास खण्ड जहांगीरगंज मुख्यालय पर आज सेवानिवृत हुए सहायक विकास अधिकारी पंचायत योगेन्द्रनाथ सिंह का भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी सत्यप्रकाश पाण्डेय ने किया जबकि संचालन एडीओ आईएसवी सूर्यकान्त पांडेयय ने किया। विदाई समारोह में पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविन्द सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ब्लाक कर्मचारी एवं ग्रामप्रधान तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे। लोगों ने सेवानिवृत्त हो रहे योगेन्द्रनाथ सिंह का फूल मालाओं से स्वागत सम्मान करते हुए उन्हें विभिन्न प्रकार के उपहार जिसमे अंग वस्त्र, धार्मिक पुस्तकें, छड़ी, छाता, मेमेंटो आदि देकर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में सेवा निवृत्त एडीओ पंचायत ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का भावुक स्वर में आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर एडीओ पंचायत अखिलेश कुमार गोंड, बृजेश वर्मा, ग्राम पंचायत सचिव रंजय मौर्य, रामजीत यादव, जितेन्द्र प्रजापति,गंगाराम गुप्ता, कृष्ण कुमार वर्मा, अशोक मौर्य, अनूप कुमार मिश्रा,उपेन्द्र सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, अंशिका श्रीवास्तव, आदित्य कुमार यादव, प्रदीप गुप्ता, प्रवीण कुमार वर्मा, पशु चिकित्साधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार चक्रवर्ती, अकाउंटेंट जितेन्द्र कुमार पांडेय, लिपिक अजय कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण चन्द्रभूषण, आपरेटर अजय यादव, सफाई कर्मी, अच्छेलाल, रमेश कुमार, अनिल कुमार, मनोज वर्मा, बाबूलाल, विवेक मौर्य सहित ग्राम प्रधान सुरेन्द्र पांडेय, विमल पाण्डेय, बृजेन्द्र वर्मा, लालता वर्मा, दिलीप चौरसिया, अमरजीत यादव, साधू यादव, मुकेश यादव, शैलेन्द्र कन्नौजिया, सुभाष यादव, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *