डीएम के निर्देश पर सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेज

Spread the love

सोनभद्र। डीएम चर्चित गौड़ द्वारा सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के क्रम में एसीपी टोलवेज द्वारा सुकृत से मारकुंडी घाटी तक तीन टीमों को लगाकर सड़क को गड्ढामुक्त करने का कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही आवश्यक स्थानों पर कैट-आई लगाने तथा दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों के संबंध में सड़क सुरक्षा बोर्ड लगाए जाने का कार्य भी किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड द्वारा अनपरा-शक्तिनगर, बीजपुर आदि प्रमुख मार्गों को गड्ढामुक्त करने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों में गिट्टी डालने के साथ ही पैच मरम्मत का कार्य रोलर के माध्यम से व्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है।
उक्त कार्य अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड की देखरेख में कराया जा रहा है।एसीपी टोलवेज की टीमों द्वारा विभिन्न मार्गों पर सड़क के गड्ढों की मरम्मत के साथ आवश्यक सड़क सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। दुर्घटना बाहुल्य एवं संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर संबंधित चेतावनी बोर्ड एवं अन्य सुरक्षा संकेतक लगाए जा रहे हैं, ताकि वाहन चालकों को समय रहते सावधान किया जा सके। डीएम के निर्देशों के क्रम में जनपद में सड़कों को सुरक्षित, सुगम एवं गड्ढामुक्त बनाने का अभियान निरंतर जारी है। प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा एवं आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी बनाए रखने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *