एसईसीएल मुख्यालय में अंतर-क्षेत्रीय हॉकी टूर्नामेंट 2026-27 का भव्य शुभारंभ

Spread the love

*मुख्यालय सहित विभिन्न संचालन क्षेत्रों की 16 टीमें ले रही हैं प्रतियोगिता में भाग*

विलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय की मेजबानी में आज दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को अंतर-क्षेत्रीय हॉकी टूर्नामेंट 2026-27 का स्व. श्री बी.आर. यादव अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैदान, बहतराई, बिलासपुर में उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में एसईसीएल मुख्यालय सहित विभिन्न संचालन क्षेत्रों की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। मुख्य अतिथि  निदेशक (मानव संसाधन)  बिरंची दास ने हॉकी मैदान पर गोल कर टूर्नामेंट का औपचारिक शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक (मानव संसाधन)  बिरंची दास उपस्थित रहे। अपने संबोधन में श्री दास ने कहा कि हॉकी जैसे तेज गति के खेल में टीमवर्क, समन्वय और मानसिक दृढ़ता का विशेष महत्व है। खेल के मैदान में सीखे गए ये गुण कार्यस्थल पर भी सफलता प्राप्त करने में सहायक होते हैं। उन्होंने एसईसीएल में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, बेहतर खेल सुविधाएँ विकसित करने तथा खिलाड़ियों को बड़े मंचों तक पहुँचने के अवसर प्रदान करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, जेसीसी, कल्याण मण्डल, सिस्टा/एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण, अधिकारी , कर्मचारी  एवं डीएवीस्कूल प्रिंसिपल उपस्थित रहे।  समारोह के प्रारंभ में महाप्रबंधक (कल्याण)  बी.सी. सेठी ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया तथा मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) विवेक सिंह एवं वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) आस्तिक साहू ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी एवं कल्याण विभाग में पदस्थ वरिष्ठ डीईओ राजेश हेनरी ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *