त्योहारों में घर जाना हुआ आसान: प्रयागराज से हडपसर पुणे के बीच चलेगी ‘पूजा स्पेशल’ ट्रेन

Spread the love

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा आगामी त्योहारी सीजन (दुर्गा पूजा, दिवाली एवं छठ) में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 04107/04108 प्रयागराज-हडपसर (पुणे)-प्रयागराज त्योहार विशेष गाड़ी का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। 

इस गाड़ी के द्वारा प्रयागराज के साथ-साथ बांदा, महोबा, खजुराहो, छतरपुर, टीकमगढ़, ललितपुर और बीना जैसे बुंदेलखंड व एमपी के क्षेत्रों को महाराष्ट्र से सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। इस गाड़ी के संचालन से दिवाली, छठ और दुर्गा पूजा के दौरान महाराष्ट्र (पुणे/मुंबई क्षेत्र) की तरफ जाने और वहाँ से उत्तर प्रदेश आने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट और बर्थ प्राप्त करने में काफी आसानी होगी। गाड़ी में 06 सामान्य और 12 स्लीपर कोच होने के कारण सामान्य वर्ग, छात्रों और सामान्य यात्रियों को कम बजट में सुविधाजनक यात्रा की सुविधा भी मिलेगी। 

संचालन की अवधि एवं दिन:

गाड़ी सं. 04107 (प्रयागराज से हडपसर): दिनांक 21.10.2026 से 18.11.2026 तक प्रत्येक बुधवार (कुल 05 फेरे) 

गाड़ी सं. 04108 (हडपसर से प्रयागराज): दिनांक 22.10.2026 से 19.11.2026 तक प्रत्येक गुरुवार (कुल 05 फेरे) 

कोच संरचना: एसी-तृतीय-01, स्लीपर-12, सामान्य श्रेणी-06, एसएलआर/डी-02= कुल 21 आइसीएफ कोच

संचालन एवं विस्तृत समय-सारणी-

गाड़ी संख्या 04107 (प्रयागराज-हडपसर)

यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को प्रयागराज से सुबह 10:20 बजे प्रस्थान करेगी। यात्रा के दौरान यह ट्रेन शंकरगढ़ (11:18/11:20) ➔डभौरा (11:45/11:47) ➔ मानिकपुर (12:40/12:45) ➔ चित्रकूट धाम (13:25/13:27) ➔ बांदा (15:15/15:20) ➔ महोबा (16:18/16:20) ➔ खजुराहो (17:30/18:00) ➔ दरियागंज (18:14/18:16) ➔महाराजा छत्रसाल छतरपुर (18:32/18:34) ➔ टीकमगढ़ (19:33/19:35) ➔ ललितपुर (21:03/21:05) ➔ बीना (23:35/23:40) ➔रानी कमलापति (02:00/02:05) ➔ इटारसी जंक्शन (03:35/03:45) ➔ भुसावल जंक्शन (08:10/08:15) ➔ मनमाड जंक्शन (10:45/10:50) ➔ कोपरगांव (11:54/11:56) ➔ बेलापुर (12:42/12:44) ➔ अहिल्यानगर (14:00/14:02) ➔ दौंड कॉर्ड लाइन (16:05/16:10) ➔ तथा गुरुवार शाम 19:30 बजे हडपसर पहुंचेगी। 

गाड़ी संख्या 04108 (हडपसर ➔ प्रयागराज)

यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को हडपसर से रात्रि 22:40 बजे प्रस्थान करेगी। यात्रा के दौरान यह ट्रेन दौंड कॉर्ड लाइन (23:45/23:50)➔ अहिल्यानगर (01:00/01:02)➔ बेलापुर (02:06/02:08) ➔ कोपरगांव (03:06/03:08) ➔मनमाड जंक्शन (04:20/04:25) ➔ भुसावल जंक्शन (07:35/07:40) ➔ इटारसी जंक्शन (12:20/12:30) ➔ रानी कमलापति (14:15/14:20) ➔ बीना (16:45/16:50) ➔ ललितपुर (18:18/18:20) ➔ टीकमगढ़ (19:10/19:12) ➔ महाराजा छत्रसाल छतरपुर (20:30/20:32) ➔ दरियागंज (20:50/20:52) ➔ खजुराहो (21:20/21:50) ➔ महोबा (23:18/23:20) ➔बांदा (00:35/00:40) ➔ चित्रकूट धाम (01:55/01:57) ➔ मानिकपुर (03:10/03:15) ➔ डभौरा (03:33/03:35) ➔ शंकरगढ़ (04:13/04:15) ➔ तथा शनिवार सुबह 06:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *