आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के महाप्रबंधक ने एनटीपीसी का दौरा किया

Spread the love

ऊंचाहार रायबरेली।मॉडर्न कोच फैक्ट्री रायबरेली के महाप्रबंधक रमन कृष्णन ने एनटीपीसी ऊंचाहार का दौरा किया। उनके साथ आरेडिका के  प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता विवेक खरे तथा सीएओ, फोर्ज्ड व्हील प्लांट रवीश कुमार ने भी ऊंचाहार विद्युत गृह में आये। परियोजना पहुंचने पर परियोजना प्रमुख बिस्व मोहन सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अतिथियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सम्मान से अभिभूत महाप्रबंधक आरेडिका तथा अन्य अधिकारियों ने एनटीपीसी की कार्यप्रणाली की सराहना की तथा विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर भारत बनाने में एनटीपीसी की भूमिका का बखान किया। महाप्रबंधक आरेडिका ने विद्युत गृह के तीसरे एवं चौथे चरण के नियंत्रण कक्षों का अवलोकन किया एवं विद्युत उत्पादन प्रणाली की जानकारी हासिल की। महाप्रबंधक (आरेडिका) ने बालिका सशक्तिकरण अभियान की प्रतिभागी बालिकाओं से मुलाकात की । महाप्रबंधक आरेडिका कृष्णन ने एनटीपीसी की इस सीएसआर पहल की मुक्तकंठ से सराहना की तथा बालिकाओं को सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक स्नेहा त्रिपाठी ने किया। जेम की बालिकाओं ने भी अतिथियों का स्वागत किया। महाप्रबंधक आरेडिका कृष्णन तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने  एनटीपीसी सेफ्टी अकादमी का भी दौरा किया और वर्चुअल रियलिटी मॉड्यूल एवं अन्य बेस्ट प्रैक्टिसेस का अवलोकन किया। रेल कोच के अधिकारियों के दौरे में परियोजना प्रमुख के साथ साथ महाप्रबंधक आशुतोष बिस्वास,दिलीप कुमार साहू ,एस यू हरिदास,मानव संसाधन प्रमुख पंकज कुमार, प्रीति सिन्हा, हरलीन सचदेवा, अनुराग गोरहा, एकता साहू, आरेडिका के जनसंपर्क अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव सहित एनटीपीसी ऊंचाहार की संचार टीम की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *