एनटीपीसी ऊंचाहार में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख बिस्व मोहन सिंह ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान, परेड सलामी एवं निरीक्षण के बाद उन्होंने परियोजना की उपलब्धियों और भावी योजनाओं की जानकारी दी। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक एवं कराटे प्रस्तुतियां दीं। सीआईएसएफ फायर विंग ने तिरंगे के रंगों में वाटर कैनन प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट कार्यों के लिए कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर जीवन ज्योति अस्पताल में जेसीआई रायबरेली एवं रायबरेली चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित हुआ, जिसमें कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी, विभागाध्यक्ष, प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब की सदस्याएं, यूनियन एवं एसोसिएशन पदाधिकारी, कर्मचारी तथा उनके परिवारजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क अधिकारी सलोनी शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *