एनसीएल की सभी परियोजनाओं में व्यापक गतिविधियों के साथ चल रहा स्पेशल कैम्पेन 5.0 का प्रारंभिक चरण

Spread the love

ई-कचरा प्रबंधन एवं लंबित मामलों के निस्तारण पर है विशेष ज़ोर

सोनभद्र, सिंगरौली।  सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में भारत सरकार के निर्देशानुसार स्पेशल कैम्पेन 5.0 के प्रारम्भिक चरण (प्रिपरेटरी फेज) का आयोजन किया जा रहा है। एनसीएल द्वारा गत 15 सितम्बर, 2025 को इस अभियान के प्रारम्भिक चरण की औपचारिक शुरुआत की गयी है जो 30 सितंबर तक चलेगा। कंपनी की सभी परियोजना एवं इकाइयों में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक स्पेशल कैम्पेन 5.0 के कार्यान्वयन चरण का आयोजन किया जाएगा।
स्पेशल कैम्पेन 5.0 के प्रारंभिक चरण के दौरान एनसीएल मुख्यालय सहित सभी परियोजनाओं और इकाइयों में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान साफ-सफाई के लिए विशेष स्थलों को चिन्हित करना , स्क्रैप प्रबंधन व पुरानी फाइलों के निस्तारीकरण, ई-कचरा प्रबंधन, स्पेस व रिकॉर्ड मैनेजमेंट, वेस्ट टू वेल्थ जैसी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *