एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्रीय मुख्यालय में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ

Spread the love

लखनऊ,/ 14 सितंबर 2026: एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्रीय मुख्यालय, लखनऊ में हिंदी पखवाड़े का उत्साहपूर्वक शुभारंभ हुआ। पखवाड़े का आयोजन 14 से 28 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एस. एन. पाणिग्राही, कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन), उत्तरी एवं दक्षिणी क्षेत्र, ने हिंदी दिवस की शपथ दिलाई और कर्मचारियों से अपने दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने उत्तरी क्षेत्र की परियोजनाओं में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा एवं इसे और सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया।

कर्मचारियों के लिए जारी अपने हिंदी संदेश में श्री पाणिग्राही ने हिंदी के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारतीय संविधान के अंतर्गत संघ की राजभाषा के रूप में अंगीकार किया गया था।

राहुल शर्मा, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने कार्यकारी निदेशक का स्वागत करते हुए हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों से हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए एनटीपीसी एनआरएचक्यू द्वारा आयोजित हिंदी कार्यशाला-सह-समीक्षा बैठकों सहित विभिन्न पहलों का भी उल्लेख किया। हिंदी पखवाड़े के दौरान कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए निबंध लेखन, काव्य पाठ, नारा लेखन एवं हास्य कवि सम्मेलन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *