म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर विकासखंड के रासपहरी ग्राम पंचायत भवन में रविवार को नाबार्ड के बैनर तले म्योरपुर एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की ओर से किसान जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इसमें रासपहरी, खैराही और मधुबन समेत विभिन्न ग्राम पंचायतों से पहुंचे किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के साथ कृषि से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कंपनी के सुनील कुमार ने किसानों को मत्स्य पालन, तालाब निर्माण और प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभ तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। आईएसएपी के अंकित उपाध्याय ने किसानों से एफपीओ से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर योजनाओं और कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। बैठक के समापन पर किसानों को निशुल्क सहजन के बीज वितरित किए गए। इस दौरान सीईओ सावित्री देवी, लालशाह गोंड़, पंचबहादुर, नितेश सोनकर, आशा मिश्रा, प्रशांत दुबे, रामप्रसाद, भगवानदास, बैजनाथ, लालजी, महादेव, बासुदेव, राजनारायण समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
एफपीओ ने किसानों को दी जैविक खेती की जानकारी
