समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53 वां जन्मदिवस के अवसर पर चन्दौली में आयोजन

Spread the love

चन्दौली/कमालपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53 वां जन्मदिवस के अवसर पर जनपद चन्दौली के कमालपुर (जनौली) में विधानसभा सैयदराजा के अध्यक्ष रामजनम यादव के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर केक काटकर, पौधारोपण कर खुशियां मनाई गईं तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- बिरेन्द्र कुमार बिन्द ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश के विकास, सामाजिक न्याय और युवाओं, किसानों तथा गरीबों के हितों की लड़ाई निरंतर मजबूती के साथ लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम का समापन करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रामजनज यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना के साथ समापन किया जाता है 

कार्यक्रम में उपस्थित- मनोज कुमार सिंह डब्लू(पूर्व विधायक)रमेश यादव (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतीनिधी),रामधनी यादव, राजेश यादव जिला पंचायत सदस्य, अंजनी सिंह जिला पंचायत सदस्य, दयाराम यादव पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, जगमेंदर यादव प्रदेश सचिव (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ), लखपती यादव, संजय यादव, प्रमेंद्र यादव, बृजेश यादव, मुकेश यादव, रवी प्रकाश यादव रामचन्द्र बिन्द, राजनाथ बिन्द, चन्द्रीका बिन्द, अजय यादव, ओम प्रकाश यादव,मुनी लाल मौर्य, सतीश पासवान, जलील अंसारी, बिजयमल बिन्द, हनी अंकित सिंह, मुगल अंसारी, वसीम अहमद, अजय मौर्या, बूल्लू यादव, रवी यादव, मैनेजर गोंड व तमाम समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *