विश्व युवा कौशल दिवस पर राजकीय आईटीआई दुद्धी में रोजगार मेले का आयोजन

Spread the love

 244 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

दुद्धी, सोनभद्र। प्रशिक्षण निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय आईटीआई दुद्धी सोनभद्र में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कुल 244 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे गए। रोजगार मेले में हिण्डाल्को इण्डस्ट्रीज लिमिटेड रेनुकूट, एमआरएफ, सुब्रोस लिमिटेड, कैशपर माइक्रो क्रेडिट, लक्ष्मी मिल्स एवं ए.के. इन्टरप्राइजेज सहित कुल 9 प्रमुख कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में रोजगार की आस लिए कुल 687 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से प्रथम दृष्टया 244 योग्य अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट कर चुना गया।

चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य अतिथि नगर पंचायत दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला मंत्री  मनोज सिंह बबलू के कर-कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। अतिथियों ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक मनीष कुमार व दिनेश कुमार गुप्ता, डीडीयूजीकेवाई सोनभद्र की जिला प्रबंधक आकांक्षा, राजकीय आईटीआई नकटू-बीजपुर के प्रधानाचार्य गोपाल दास सहित संस्थान के समस्त कर्मचारी और शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *