भामाशाह जयंती पर वैश्य समाज की एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी पर जोर

Spread the love

रेणुकूट (सोनभद्र) :  बुधवार को अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के बैनर तले दानवीर भामाशाह की 478वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने वैश्य समाज की एकता, संगठन और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने पर बल दिया। मुख्य अतिथि रमाशंकर केशरी ने भामाशाह को भारतीय इतिहास का गौरव बताते हुए कहा कि वे केवल दानवीर ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए समर्पित योद्धा भी थे। उन्होंने कहा कि यदि वैश्य समाज की 56 उपजातियां एकजुट हो जाएं तो राजनीतिक परिदृश्य बदल सकता है। उन्होंने समाज में फैली विभाजनकारी मानसिकता पर चिंता जताते हुए कहा कि अब समाज को अपनी ताकत पहचाननी होगी।

डब्लू गुप्ता कहा कि भामाशाह ने अपने योगदान से महाराणा प्रताप को वर्षों तक युद्ध चलाने में सक्षम बनाया था। आज वैश्य समाज की आबादी लगभग 22 प्रतिशत होने के बावजूद उसका राजनीतिक प्रतिनिधित्व कम है, जिसका मुख्य कारण समाज का बिखराव है। उन्होंने आह्वान किया कि संगठित होकर ही सत्ता में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है।

नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष ब्रिजकिशोर गुप्ता ने भी वैश्य समाज को संगठित होकर आगे आने की अपील की ।सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आदित्य इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट की छात्रा सौम्या बंसल ने हाईस्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा सौम्या बंसल को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में  अनुज अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, लल्लन प्रसाद गुप्ता, विजय गुप्ता सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *