राम लीला के तीसरे दिन धनुष यज्ञ एवं राम विवाह प्रसंग का भावपूर्ण चित्रण

Spread the love

आलापुर, अंबेडकर नगर। रामलीला कमेटी कोहड़ा बृजभान पुर इमिलिया द्वारा आयोजित की जा रही राम लीला के तीसरे दिन धनुष यज्ञ एवं राम विवाह प्रसंग का भावपूर्ण चित्रण कलाकारों द्वारा किया गया। मालूम हो गांव के कलाकारों द्वारा मंचित मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की रामलीला देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है। रामलीला समिति में हिन्दू मुस्लिम समाज की एकता साफ साफ दिखाई देती है 

मुस्लिम युवक जाने आलम द्वारा जनक का चरित्र निभाए जाने को लेकर लोग बहुत ज्यादा उत्सुक दिखाई दे रहे थे। जाने आलम द्वारा जनक की भूमिका का उत्कृष्ट अभिनय से लोग मंत्र मुग्ध हो गए। वहीं परशुराम लक्ष्मण की तीखी नोकझोक को लोगो द्वारा खूब सराहा गया। गांव के ही संग्राम शर्मा रावण के चरित्र में दृश्य को जीवन्त बना दिया वहीं बाणासुर रावण संवाद भी लोगों के बीच खूब सराहा गया। धनुष यज्ञ के बाद सीता स्वयंबर का मंचन देख लोग सीता राम के जयकारे लगाने लगे। कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि रामलीला केवल मनोरंजन का साधन नहीं अपितु हमें समाज में आदर्श जीवन जीने की कला सिखाती है इससे लोगों में भाईचारा और सौहार्द बढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *