एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा ढेंगा स्थित MAITI में शैक्षणिक किट का वितरण 

Spread the love

हजारीबाग। ग्रामीण युवाओं को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में पहल करते हुए एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा ढेंगा स्थित MAITI में एसएससी, बैंकिंग एवं रेलवे की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर जागृति महिला संघ की अध्यक्षा श्रीमती अनीता दास ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक किट प्रदान की तथा उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता प्राप्त की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि ढेंगा स्थित MAITI में एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा एसएससी, बैंकिंग एवं रेलवे की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग संचालित की जा रही है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। कोचिंग कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। यह पहल युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। कार्यक्रम के दौरान परियोजना के अधिकारी, शिक्षकगण एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *